Crime NewsDumkaJharkhandRanchi

दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामलाः नेपाल जाने के क्रम में कुरमाहाट गांव में रुकी थी महिला इसी दौरान दिया गया घटना को अंजाम, तीन संदिग्ध हिरासत में

Ranchi: झारखंड की उपराजधानी दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इस मामले को लेकर दुमका पुलिस ने बयान जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि बीती रात हंसडीहा थाना के रात्रि गश्ती दल को कुरमाहाट के निकट रात करीब 11 बजे एक विदेशी दंपती सड़क पर मिले जो सही रूप से न ही हिन्दी और न ही अंग्रेजी बोल पा रहे थे. इनको देख कर यह प्रतीत हुआ की इनके साथ कुछ अप्रिय घटना घटित हुई है.

इनको अस्पताल ले जाने के क्रम यह पता चला कि वे स्पेनिश नागरिक है एवं पश्चिम बंगाल से नेपाल जाने के क्रम में शाम को करीब 5 बजे हंसडीहा थाना के कुरमाहाट गांव पहुंचे थे और वे कुरमाहाट गांव से करीब 2 किलोमीटर अंदर कुंजी बस्ती के निकट एक जंगल में रात्रि विश्राम के लिये एक अस्थायी कैंप लगाया था. रात में कुछ असामाजिक तत्व इनके कैंप में पहुंच कर उक्त विदेशी महिला नागरिक की लज्जा भंग की गई और उनके साथ ही पुरुष के साथ मारपीट की गई और उनके कुछ सामान एवं पैसे को लेकर वे लोग भाग गये.

इसे भी पढ़ें- बजट सत्र 2024: PM मोदी पर सत्ता पक्ष फायर, भाजपा ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के लिए उठायी आवाज

यह उल्लेखनीय है कि उक्त विदेशी दम्पती द्वारा कुरमाहाट जंगल में कैंप लगाने की सूचना स्थानीय पुलिस, प्रशासन को नहीं दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई एवं तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिये डिटेन किया गया है. संदिग्ध अपराधकर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिये जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है. जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. वही FSL की टीम भी मामले की जांच करने में जुट गई है.

महिला टूरिस्ट से गैंगरेप के मामले से गरमाया सदन

दुमका में महिला टूरिस्ट से गैंगरेप का मामला शनिवार को सदन में भी उठा. विधायक अमित मंडल ने दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि उपराजधानी दुमका में एक स्पैनिश महिला से गैंगरेप की घटना हुई है, जो शर्मनाक है. इस घटना ने झारखंड को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है. उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल पद से हटाने की मांग की है.

कहा कि झारखंड में ऐसी घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. किसी भी कीमत पर दोषी को माफ नहीं किया जाना चाहिए. बता दें कि महिला टूरिस्टर अपने पति के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरुमाहाट पहुंची थी. करीब 8-10 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. दंपत्ति पाकिस्तान से बांग्लादेश फिर बंगाल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में बीते शाम को दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके थे. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया.

 

Related Articles

Back to top button