
Ranchi : किशोरगंज के प्रगति प्रतीक क्लब के पंडाल में बुधवार की सुबह फिर से आग लग गई. आग लगने के चलते पूरा पूजा पंडाल जलकर खाक हो गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा पूजा पंडाल जल चुका था. आग कैसे लगी पूरी तरह से स्प्ष्ट नहीं हो पाया है. रांची जिला पूजा समिति के पदाधिकारी और पुलिस पूजा स्थल पर पहुंचकर आग लगने की वजहों की जांच कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें –जल संसाधन विभाग ने नहीं मानी पाकुड़ डीसी की बात, वापस बुलाए गए चहेते कनीय अभियंता
तीन दिन पहले भी पूजा पंडाल में लगी थी आग
किशोरगंज स्थित प्रगति प्रतीक क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में 14 अक्टूबर की देर रात 2:20 बजे आग लग गई थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. आग लगने का पीछे शॉर्ट शर्किट बताया गया था. पंडाल बनाने वाले कारीगरों और आसपास के लोगों मिलकर आग पर काबू पाया था. वहीं किशोर गंज स्थित प्रगति प्रतीक के सदस्यों के बीच निराशा छा गई है. इस घटना से समिति के सभी सदस्य और आसपास के लोग मायूस हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें – चंदवे में लड़की की छेड़खानी को लेकर हंगामा, दो पक्ष भिड़े, पुलिस बल तैनात
अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ की गयी मारपीट मारपीट
प्रगति प्रति क्लब के पूजा पंडाल में आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देने के बाद भी देर से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट भी की. उन लोगों का कहना था कि अगर अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच जाती तो काफी हद तक काबू पाया जा सकता था.
इसे भी पढ़ें – धनबाद की पुलिस दुर्गा पूजा में बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम
आदेश का किया गया अव्हेलना
14 अक्टूबर को आग लगने की घटना के बाद प्रशासन के द्वारा पूजा समिति के लोगों को काफी दिशा निर्देश दिए गए थे. लेकिन समिति के सदस्यों ने निर्देर्शों पर ध्यान नहीं दिया. प्रशासन के द्वारा पूजा समिति के लोगों को पंडाल में फायर फाइटिंग मशीन लगाने का भी निर्देश दिया गया था लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ और बिना कवर के तार का उपयोग हो रहा था.





