JharkhandNEWSRanchiSports

10-11 जनवरी को रांची में प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता, जानें किसे मिलेगा मौका

Ranchi: रांची में 10 और 11 जनवरी को प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया जायेगा. खेलकूद निदेशालय, झारखंड से मिले निर्देश के बाद राज्य में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में खाली पड़े स्थानों को भरने को अलग अलग प्रमंडलों में पहल शुरू हुई है. इसी क्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल (रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा) अंतर्गत रांची में चयन ट्रायल होगा.
इसे भी पढ़ें: अंतराष्ट्रीय मास्टर एथलीट शांति मुक्ता बारला का सड़क हादसे में निधन, झारखंड एथलेटिक्स संघ ने जताया दुःख

इस संबंध में रांची के जिला खेल पदाधिकारी के स्तर से बताया गया है कि रांची में एथलेटिक्स (बालक), हॉकी (बालक, बालिका), तीरंदाजी (बालक, बालिका), फुटबॉल (बालक, बालिका) और बैडमिंटन (बालक) खेलों के लिए ट्रायल होगा. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में 10-11 जनवरी को सुबह 10 बजे से इसका आयोजन होगा.

इनमें मिलेगा मौका

विभागीय प्रावधानों के अनुसार आवासीय सेंटरों के लिए होने वाले प्रतिभा चयन ट्रायल में ऐसे कैंडिडेट को मौका मिलेगा जिनकी आयु 10 वर्ष (1 अप्रैल 2024 को) से 14 वर्ष की हो. हालांकि 14 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं होनी चाहिये. इसके लिए मान्य जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड उन्हें प्रस्तुत करना होगा. एकलव्य (सेंटर ऑफ एक्सलेंस) के लिए 1 अप्रैल 2024 को न्यूनतम आयु 16 से 22 वर्ष तक होना अनिवार्य है.

Related Articles

Back to top button