
Bermo: बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना अंर्तगत फुसरो स्थित राम रत्न हाई स्कूल के पीछे चलाये जा रहे अवैध लोहा के गोदाम पर सोमवार की दोपहर बेरमो थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण कुमार ने छापेमारी की.प्रशिक्षु डीएसपी की छापेमारी के साथ ही अवैध लोहा के गोदाम में मौजूद सभी लोहा तस्कर भागने में कामयाब हो गये.छोपमारी के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी के साथ बेरमो थाना में पदस्थापित सअनि मनोहर मंडल जवानों के साथ थे.छापेमारी के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी ने लोहा गोदाम से कई सारे रजिस्टर एवं दस्तावेज जब्त किये.साथ ही जांचोपरांत गोदाम में काफी मात्रा में सीसीएल की कोलियरियों से चुराकर काटकर लाया गया मशीन एवं लोहा सामग्री को भी जब्त किया.
प्रशिक्षु डीएसपी ने पूछने पर बताया कि इलाके में राउंड के दौरान स्कूल के पीछे चलाये जा रहे कबाड़ी के गोदाम को जांच करने पहुंचा.जांच के क्रम में गोदाम में मौजूद सभी लोग भाग गये.जांच के क्रम में पाया कि कबाड़ी की गोदाम के आड़ में अवैध रुप से लोहा का कारोबार किया जा रहा है जिसमें काफी मात्रा में सीसीएल की कोलियरियों से चुराकर एवं काटकर मशीनरी एवं अन्य लोहा के सामान लाकर रखे गये हैं.बाद में डीएसपी ने सभी जब्त सामानों को वाहनों में उठाकर बेरमो थाना को सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.विदित हो कि बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से लोहा के कारोबार की खबर न्यूज विंग ने दो दिन पूर्व ही प्रकाशित किया था.बेरमो प्रशिक्षु डीएसपी ने जिस गोदाम पर छोपमारी की उस गोदाम को पंकज सिंह,संजय ठठेरा,बाबू साहनी एवं धीरज कसेरा के द्वारा चलाये जाने की बात सामने आ रही है.
इसे भी पढ़ें: राजभवन में पड़े लिफाफे पर न हो सियासत, संवैधानिक पदों को सत्ता पक्षा ना बनाए राजनीतिक अखाड़ाः भाजपा




