Crime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLateharLead NewsNEWSPalamuRanchi

लातेहार: महुआडांड में पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, मिक्सर मशीन में लगाई आग

Palamu: पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में बीती रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते ने पुल निर्माण स्थल पर जमकर उत्पात मचाया. महुआडांड थाना से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम चुटिया में घटना हुई. चुटिया के समीप बन रहे पुल निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया. पुल निर्माण कार्य में लगे चार मिस्त्री व कर्मियों के साथ मारपीट भी की. घटना रात 8 बजे की है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: उपायुक्त ने केंद्रीय कारा में तीन घंटे तक की छापेमारी, मिला कुछ नहीं

मजदूरों ने बताया पांच की संख्या में नक्सली आये थे. घटना को अंजाम देने के बाद सारे नक्सली फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद सुबह में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. माओवादी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button