
Palamu: उपायुक्त शशि रंजन के नेतृत्व में सोमवार को मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी दल में मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर एसडीएम अनुराग कुमार तिवारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, लेस्लीगंज के बीडीओ-सीओ, सदर सीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी सेवाराम साहू, रश्मि रंजन, चंद्रशेखर कुणाल, शहर थाना प्रभारी, चैनपुर सदर व लेस्लीगंज थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे. तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डाे, सेलों, कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया. हालांकि इस दौरान किसी तरह का कोई भी आपतिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कैदियों को दी जाने वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों व अन्य सुविधाओं से अवगत हुए. उन्होंने जेल के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.
बतातें चलें कि मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में 1100 से अधिक कैदी बंदी हैं. इनमें कई बड़ी नक्सली, अपराधी एवं अन्य शामिल है. बता दें कि उपायुक्त के निरीक्षण से पहले तीन बार केन्द्रीय कारा का निरीक्षण हो चुका है, लेकिन अबतक किसी तरह का आपतिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है.




