JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

मनरेगा: रोजगार देने में रांची, खूंटी व पलामू का प्रदर्शन खराब, सचिव नाराज

Ranchi: ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने मनरेगा के कार्यो में धीमी प्रगति पर असंतोष जताया है. उन्होंने सभी जिलों के उपविकास आयुक्तों को सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा है. विभागीय सचिव ने समीक्षा में यह पाया कि मानव दिवस सृजन में रांची, खूंटी व पलामू का प्रदर्शन काफी खराब था. सचिव ने इस पर नाराजगी जतायी और तीनों जिलें के डीडीसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे इसमें सुधार लायें.
इसे भी पढ़ें: 158.63 करोड़ में खेलगांव से नामकोम आरओबी तक रोड होगी फोरलेन, सीएम की स्वीकृति के लिए भेजी गयी फाइल

ग्रामीण विकास सचिव ने पश्चिम सिंहभूम, रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला एवं गोड्डा जिला को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि वे सभी लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें.

Related Articles

Back to top button