GiridihNEWS

गिरिडीह में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए हो रही वोटिंग, 208 सदस्य 16 उम्मीदवारों को कर रहे वोट, शाम तक परिणाम

Giridih: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के गिरिडीह इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. चुनाव में खड़े 16 प्रत्याशियों के लिए सोसायटी के मेंबर मतदान कर रहे हैं. सदर एसडीओ विशालदीप खलको और नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी की मौजूदगी में चुनाव कार्य जारी है. चुनाव को लेकर रेडक्रॉस के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

ठंड के बावजूद सुबह 10 बजे से शुरू हुए वोटिंग को लेकर हर एक सदस्य अपने उत्साह का प्रदर्शन करता दिखा. रेडक्रॉस के 208 मतदाता मतदान कर रहे हैं. शहर के कई खास चेहरे मतदान प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं. एसडीएम विशालदीप खलको ने बताया कि मतदान प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगा और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी.

Related Articles

Back to top button