Crime NewsKodermaNEWS

कोडरमा में शराब के नशे में युवक ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत बिजली ऑफिस के समीप निवासी रविकांत कुमार उर्फ सोनू सिंह ने शनिवार की देर रात अपनी पत्नी ममता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी रविवार की सुबह कोडरमा पुलिस को मिलने पर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. इस दौरान पुलिस ने आरोपी रविकांत कुमार उर्फ सोनू सिंह को हिरासत में लिया है.
इसे भी पढ़ें: तीन साल में 11 अरब के 55 हजार किलोग्राम अफीम की जब्ती, देश में तीसरी बड़ी जब्ती

घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि रविकांत कुछ महीने पहले वाहन चलने का काम करता था. वह नशे का आदि था. शनिवार की देर रात शराब पीकर घर लौटने पर पत्नी के साथ कहासुनी के दौरान उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इधर मृतका के पिता सागर सिंह ने थाना में दिये आवेदन में ममता के पति रविकांत सिंह, ससुर दिनेश सिंह, सास गीता देवी और भैंसुर शशिकांत सिंह पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है.

Related Articles

Back to top button