
Ranchi : परमवीर अल्बर्ट एक्का सम्मान समिति की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस को संबोधित करते हुए न्यूरोसर्जन और समिति के संरक्षक सदस्य डॉ विजय राज ने कहा कि समिति प्रधानमंत्री से अल्बर्ट एक्का के गांव के भ्रमण का आग्रह करती है. गुमला के जारी स्थित अल्बर्ट एक्का के पैतृक गांव का अगर प्रधानमंत्री दौरा करते हैं तो समिति गुमला जिले के सभी 159 पंचायतों में एक निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन करेगी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि अल्बर्ट एक्का आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. एक्का के साहस ने कई आदिवासी युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. जिससे गुमला, सिमडेगा और खूंटी जैसे आदिवासी बहुल जिलों में बेरोजगारी में काफी कमी आयी. प्रेस वार्ता में स्वामी दिव्यज्ञान, डॉ अटल पांडेय, प्रो अवधेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा की, जानिये कब से है परीक्षा



