
Ranchi. राज्य के सेवानिवृत्ति मुख्य नगर निवेशक गजानंद राम को विदाई दी गई. इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग, राज्य शहरी विकास अभिकरण, जुडको, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन सहित संलग्न इकाइयों के 100 से ज्यादा पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर गजानंद राम को माला, पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, शॉल इत्यादि देकर सम्मानित किया गया. पदाधिकारी और कर्मियों ने गजानंद राम को नई पारी के लिए बधाई दिया. गौरतलब है की पिछले 30 नवंबर को गजानंद राम सेवानिवृत हुए हैं. इस मौके पर गजानंद राम ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मैंने 18 साल झारखंड में काम किया है। इन वर्षों में राज्य सरकार ने मुझे बहुत कुछ दिया है मैं भी यहां नौकरी की तरह नहीं घर की तरह काम किया है और एक कोशिश की है कि शहरीकरण को सुनियोजित दिशा दिया जाए. इस मौके पर विभाग के अपर सचिव मनोहर मरांडी, ज्ञानेंद्र कुमार, वित्त विभाग की ओर से संयुक्त सचिव लाल हेमंत नाथ शाहदेव,उपनिदेशक सूडा कृष्ण कुमार, बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.




