
Ranchi: झारखंड में सोमवार को 5541 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 124 मरीजों की मौत हुई है. बीते 24 घंटों में 4018 लोग ठीक भी हुए हैं. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 48105 हो गये हैं.
झारखंड में रांची जिले की हालत सबसे खराब है. यहां बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1686 नये केस कन्फर्म हुए हैं जबकि 52 मरीजों की मौत हुई है. वहीं जिले से 836 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है. इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 15457 हो गये हैं.




