Deoghar

देवघर में भाजपा महिला मोर्चा ने लाभार्थी संवाद सम्मेलन का किया आयोजन

Deoghar: बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्थानीय एक होटल के सभागार में लाभार्थी संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया. कर्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह ने करते हुए अतिथियों व महिलाओं का स्वागत किया. सम्मेलन में 2024 में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया. लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर उपस्थित थी. कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने संकल्प लिया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में महिला विरोधी हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ झारखंड से बाहर का दरवाजा दिखाने का काम करेगी. लाभार्थी संवाद में अलग-अलग मंडलों से आई हुई लाभार्थी बहनों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किया. साथ ही प्रधानमंत्री के चल रहे योजनाएं से लाभान्वित बहनों ने बताया हमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, इज्जत घर, श्रम सम्मान, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन योजना, कोरोना वैक्सीन का लाभ मिला है. कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा भाजपा महिला मोर्चा आने वाले चुनाव में पूरी तरह से सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. जन-जन तक महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता बहन प्रधानमंत्री मोदी के योजनाओं को पहुंचने का काम करेंगे. उन्होंने महिला लाभार्थी से संवाद करते हुए कहा  एक बार आप सभी मातृशक्ति का आशीर्वाद मोदी जी को चाहिए. राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने लाभार्थी बहनों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को बड़े ध्यान से सुना और प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा आज अगर महिलाओं को सम्मान और महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उन्हें सशक्त करने के साथ उनके सपनों को पूरा करने का काम किया है. हम तमाम महिलाएं हर एक घर तक जाकर उनकी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे. कार्यक्रम में देवघर जिले की प्रभारी लक्ष्मी कुमारी, प्रदेश की महामंत्री मंजू लता दुबे, डॉ सीमा सिंह, सुचिता सिंह, अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, बबीता वर्मा, राम सिंह, रेखा महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, पंकज सिंह भदोरिया, अधीरचंद्र भैया, सचिन सुल्तानिया, अलका सोनी, निशा सिंह, कुसुम सिंह, सुमन केसरी, संध्या कुमारी, सुलोचना देवी, बबीता वर्मा, निशु देवी, लक्ष्मी देवी, गायत्री लाल, रिपु गिरी, पुष्पा करण, सरिता बरनवाल, बिना मंडल, प्रेमलता बरनवाल, रेणु देवी, निर्मला देवी, मामूनी सिंह, मिठू दत्त, विमल सिंह, रेखा महतो, बीनू देवी, सांप घोष, मीणा घोष, गायत्री देवी, कमला देवी, विमला देवी, माया पांडेय, बेबी देवी, शांति देवी, चंपा देवी, दिलीप सिंह,  चंद्रशेखर खवाड़े, मनोज भार्गव समेत अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button