JharkhandRanchi

कडरू और हिंदपीढ़ी के बीच पुल तैयार कराने के लिए ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगा रांची नगर निगम

Ranchi : रांची नगर निगम (RMC) कडरू और हिंदपीढ़ी मेन रोड के बीच एक पुल तैयार कराने में लगा है. वार्ड नंबर 23 और 24 के बीच इस पुल को तैयार करने के लिए उसने दो करोड़ 53 लाख 54 हजार 370 रुपये का बजट तय किया है. जिसे भी इसके लिए कार्य का आवंटन होगा, उसे 365 दिनों में पुल तैयार कर देना होगा. इस कार्य के लिए निगम ने ई प्रोक्योरमेंट नोटिस भी जारी कर दिया है. 13 दिसम्बर से इससे संबंधित टेंडर वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in पर जारी किया जायेगा. इसी डेट से इसके लिए आवेदन होंगे. 4 जनवरी 2024 आखिरी डेट होगा. आवेदन के दौरान टेंडर डाक्यूमेंट्स चार्ज के तौर 11,800 रुपये लगेंगे जबकि इएमडी के तौर पर 2 लाख 54 हजार रुपये जमा करने होंगे.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 5 ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे

Related Articles

Back to top button