DhanbadJharkhand

धनबाद : लॉकडाउन का उल्लंघन कर खोलीं दुकानें, आधे दर्जन दुकानदार हिरासत में

Dhanabd :  लॉकडाउन में दुकान खोलने का आदेश नहीं मिलने के कारण कुछ दुकानदार मौन प्रदर्शन कर रहे हैं. और सरकार से दुकान खोलने के आदेश देने की मांग कर रहे हैं.

वहीं धनबाद में ही पुराना बाजार, हीरापुर एवं कुछ अन्य इलाकों में लोग लॉकाडाउन का नियम तोड़कर दुकानें खोल रहे हैं. इसमें जूता-चप्पल, कपड़ा और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं.

शिकायत मिलने पर बुधवार को एसडीएम राज महेश्वरम ने पुराना बाजार इलाके में छापेमारी की. और आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों को पकड़ कर बैंक मोड़ थाने को सौंप दिया. सभी दुकानदारो पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ेंः CORONA UPDATE:  17 जून को 56 नये संक्रमित मिले, एक की मौत, झारखंड में हुए 1895 केस

SDM के पुराना बाजार पहुंचते ही मचा हड़कंप

एसडीएम महेश्वरम ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश मे पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया गया. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही थीं. जिसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन हटा कर अनलॉक 1 लागू कर दिया.

इस अनलॉक 1 में कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई. लेकिन सरकार ने जूता-चप्पल, कपड़ा और कॉस्मेटिक दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी है. इन वस्तुओं की दुकानों को खोलने वालों के खिलाफ अगले आदेश तक कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ेंः जिस जमीन की नहीं हो सकती खरीद-बिक्री, निगम ने उसी का नक्शा पास कराने को भेजा प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button