
Asian Games: चीन में चल रहे एशियन गेम्स में 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन मुकाबले में पुरुष टीम ने गोल्ड जीता है.ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने इस मुकाबले को जीत कर देश के लिए शूटिंग में पांचवा गोल्ड जीत लिया है.

इससे पहले ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल की टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता है.

गुरुवार को सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता था.वहीं, रोशिबिना देवी ने भी महिलाओं के 60 किलोग्राम वुशू फाइनल में सिल्वर जीता और अनूश अग्रवाल ने घुड़सवारी स्पर्धा में भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता, अनूश ने घुड़सवारी में पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.




