JharkhandLead NewsNationalNEWS

पीएम मोदी आज नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, रांची-हावड़ा भी लिस्ट में शामिल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक साथ देश को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे. पीएम मोदी रविवार को दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) की दो सेवाओं समेत नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. जानकारी के मुताबिक, ये नई वंदे भारत ट्रेनें 11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम करेंगी. इन वंदे भारत ट्रेनों से पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी. इन ट्रेनों के चलने से इन शहरों के बीच लगने वाला यात्रा समय काफी कम हो जाएगा.

आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के मार्गों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कहां-कहां चलेंगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक काचीगुडा-यशवंतपुर के बीच दौड़ेगी. इस रूट पर इस ट्रेन के चलते से कम समय में यात्रा की जा सकेगी. साथ ही दो शहरों के बीच की दूरी भी कम समय में पूरी होगी. जो इस रूट पर अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी. इसमें 530 यात्रियों की बैठने की क्षमता है. वहीं विजयवाड़ा- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के मार्ग पर भी एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. इस मार्ग पर भी ये सबसे तेज ट्रेन होगी. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल को पटना-हावड़ा और रांची-हावड़ा मार्गों और हावड़ा-कोलकाता के जुड़वां शहरों के बीच दो और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलेगी.

Related Articles

Back to top button