Giridih

गिरिडीह में 11 सर्किल इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, मनोज कुमार को डुमरी अंचल और ममता कुमारी बनी अनुसंधान विंग की इंस्पेक्टर

Giridih: डुमरी उपचुनाव के कारण ट्रांसफर होकर आए दर्जन भर सर्किल इस्पेंक्टरों में से 11 की पोस्टिंग मंगलवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कर दिया. पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत ममता कुमारी को अनुसंधान विंग का प्रभारी बनाया गया जबकि शहरी क्षेत्र में अब यातायात प्रभारी अनूप बीपी केरकेट्टा बनाए गए हैं. साइबर थाना के इंस्पेक्टर वीरेन्द्र टोप्पो को गांवा अचंल का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया जबकि गांवा अचंल के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को जमुआ सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. प्रतीक्षारत अजय कुमार को साईबर थाना प्रभारी बनाया गया है. भिखारी राम को अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया तो वहीं रमाकांत तिवारी सरिया सर्किल के इस्पेंक्टर बनाए गए हैं. रवीन्द्र सिंह को पचंबा सर्किल का इस्पेंक्टर और कमाल खान को गांडेय अंचल का सर्किल इस्पेंक्टर बनाया गया है. राजेश रंजन अब बेंगाबाद सर्किल इस्पेंक्टर का दायित्व संभालेंगे जबकि मनोज कुमार को डुमरी सर्किल इस्पेंक्टर के रुप में पदस्थापित किया गया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में महज आधे घंटे के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, आए 82 आवेदन

Related Articles

Back to top button