DhanbadJharkhandNEWS

दो ट्रकों के बीच टक्कर, चपेट में मोटरसाइकिल सवार, तीन लोगों की दबे होने की आशंका

Dhanbad : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह मोड जीटी रोड पर रविवार को एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां पर दो ट्रको के बीच भीषण टक्कर हो गई और चपेट में मोटरसाइकिल सवार आ गया है. मोटरसाइकिल पर कितने लोग सवार थे. इसकी जानकारी अभी फिलहाल नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे और तीनों दबे हुए हैं. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: आवंटित कृषि उपकरणों की मरम्मति के लिए तत्काल 30 युवकों को ट्रेंड करेगा कृषि विभाग, चयनितों को महीने भर की मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

Related Articles

Back to top button