
Palamu: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में एक बार फिर पलामू पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य हरि यादव और विनोद यादव को गिरफ्तार किया है. जिले की एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर छतरपुर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है. दोनों नक्सलियों के पास से लेवी के 5 लाख बरामद होने की सूचना मिली है. दोनों नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: दो ट्रकों के बीच टक्कर, चपेट में मोटरसाइकिल सवार, तीन लोगों की दबे होने की आशंका




