
Ranchi: रांची एसएसपी किशोर कौशल ने पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. संजीव कुमार को बुंडू थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं बुंडू थाना प्रभारी पंकज भूषण को प्रोजेक्ट भवन में योगदान देने को कहा गया है. प्रोजेक्ट भवन में तैनात पंकज कच्छप को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. सोनहातू के अंचल निरीक्षक रमेश कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित सुनील कुमार तिवारी को सोनाहातू के अंचल निरीक्षक बनाया गया है.
इधर, बुंडू थाना में पदस्थापित एएसआई सूरज कुमार लांबा का एसआई में पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें एसआई का बैज लगाकर सम्मानित किया. उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके पदोन्नति पर उन्हें शुभकामनायें दी है. इस मौके पर बुंडू थाना प्रभारी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया. इस बाबत डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि उनके बेहतर कार्य करने के लिए उनका पदोन्नति दी गई है उन्होंने बताया कि इनको बुंडू थाना से रांची सीआईडी में पदोन्नति दी गई है.





