JharkhandRanchi

लाह एवं लघुवनोपज की एमएसपी के क्रियान्यवन को लेकर बैठक, एक सप्ताह में एजेंसियों के चयन का निर्देश

Ranchi : रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत लाह एवं लघुवनोपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के क्रियान्यवन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आहरण केन्द्र एवं इसके संचालन के लिए प्राथमिक आहरण केन्द्र के चयन, आहरण लक्ष्य का निर्धारण, प्रचार-प्रसार और सीडलैक ईकाई के चयन के लेकर विचार विमर्श किया गया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः जमीन विवाद में डोसा दुकान संचालक की हत्या

डीसी छवि रंजन ने रांची जिले में निर्धारित मानक के अनुरूप 200 प्राथमिक आहरण केन्द्र के चयन को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने एक सप्ताह में एजेंसियों का चयन कर सूची के साथ अगली बैठक में प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया.

बैठक में डीसी ने वनोपज से संबंधित योजनाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली. साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और महाराष्ट्र के रायगढ़ में लगाये गये प्लांट का भ्रमण कर रांची जिला में प्लांट लगाये जाने की क्या संभावना है, इसका प्रस्ताव अगली बैठक में देने का निर्देश दिया. बैठक में सांसद, विधायक प्रतिनिधि, निदेशक आइटीडीए, रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी, जिला माप तौल पदाधिकारी, मुख्य कार्यपालक पदधिकारी, जिला परिषद रांची, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक, झास्कोलैम्पफ रांची, प्रबंध निदेशक झाम्फकोफेड रांची एवं जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: इस वजह से विलकिंसन टैंक को कहा जाने लगा था ‘भुतहा तालाब’

Related Articles

Back to top button