
Mumbai : जे पी दत्ता की फिल्म ‘पल्टन’ अभिषेक बच्चन के लिए ‘कमबैक’ साबित होती. लेकिन आखिरी समय में जूनियर बच्चन ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया. जिसके बारे में निर्देशक जे पी दत्ता का कहना है कि अभिषेक के इस फैसले का कारण उन्हें मालूम नहीं है. दत्ता ने साल 2000 में ‘‘रिफ्यूजी’’ फिल्म बनाई थी. इसी फिल्म से अभिषेक ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी.
इसे भी पढ़ें- एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ‘क्वांटिको’ में अपने कैरेक्टर एलेक्स पेरिश को कहा अलविदा
पल्टन की शूटिंग शूरू होने के दो दिन पहले अभिषेक ने फिल्म के लिए किया मना
अभिषेक ने दत्ता की अगली फिल्में ‘‘एलओसी करगिल’’ और ‘‘उमराव जान’’ में काम किया. लेकिन बताया जाता है कि ‘‘पल्टन’’ की शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही वह इस फिल्म से अलग हो गए. जूनियर बच्चन के ‘‘पल्टन’’ से अलग होने का कारण पूछने पर दत्ता ने कहा ‘‘कृपया जाकर बच्चन से पूछें और मुझे बताएं क्योंकि यह कारण तो आज तक मैं भी नहीं जानता. इस फिल्म में फिर अभिषेक की जगह हर्षवर्द्धन ने काम किया था. अब उनके पास दत्ता की तीन फिल्में हैं.
इसे भी पढ़ें- गोल्डी बहल ने कहा- कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे की हालत स्थिर है
2016 के बाद निर्देशन में लौटे दत्ता
‘‘पल्टन’’ वर्ष 1967 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच नाथूला और चो ला में हुए संघर्ष पर आधारित है. फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर, राने और लव सिन्हा ने काम किया है. वर्ष 2006 में रिलीज हुई ‘‘उमराव जान’’ के बाद दत्ता निर्देशन में लौटे. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म निर्माण और निर्देशन बहुत अच्छा लगता है. जेपी फिल्म द्वारा निर्मित ‘‘पल्टन’’ जी स्टूडियो की प्रस्तुति है और सात सितंबर को रिलीज होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




