JharkhandRamgarhTODAY'S NW TOP NEWS

गोला-सिकिदरी घाटी में पलटी यात्री बसः 11 लोगों के मरने की आशंका, कई लोग बस के नीचे दबे

Ramgarh: रामगढ़ के गोला-सिकिदरी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है. खबर है कि घाटी के पास एक यात्री बस पलट गई. कुछ बाइक भी इस बस के नीचे आ गये. इस हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार 11 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. वही आठ से दस लोगों के बस के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली, कर्नाटक, इलाहाबाद, देहरादून तक है झारखंड के IAS अफसरों की धन-संपत्ति

11 लोगों के मौत की आशंका

यात्री बस पटलने से जहां 11 लोगों के मारेजाने की खबर आ रही है. वही सिकिदरी पुलिस के अनुसार अबतक 108 एंबुलेंस से आठ जख्मी लोगों को रांची के रिम्स रवाना किया गया है. कई लोगों के बस के नीचे अभी भी दबे होने की खबर आ रही है. ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. फिलहाल राहत कार्य चलाये जा रहे हैं. स्थानीय लोग भी इसमें मदद कर रहे हैं.

रांची से फुसरो जा रही थी बस

सिकिदरी घाटी में सुमित यात्री बस के पलट जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि बस रांची से कथारा, फुसरो बस जा रही थी. गौरतलब है कि ये तीखे मोड़ वाली घाटी है. और गाड़ियों की गति सीमा 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होनी चाहिए. लेकिन जिस तरह से यात्री बस पलटी है, उससे आशंका जताई जा रही है कि बस की रफ्तार तेज होगी, जिसके कारण ये हादसा हुआ.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button