
NW Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खबरों में छायी हुई है. इन दिनों वह विदेश में अपनी टीवी सीरीज क्वांटिको की वजह से छाई हुई हैं. प्रियंका की हॉलीवुड टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ पहले कुछ विवादों की वजह से खबरों में थीं. जिसे लेकर प्रियंका ने माफी भी मांगी थी. इसके बाद इस शो के एक किसिंग सीन्स की वजह से भी वह सुर्खियों में आयी. तेजी से वह वीडियों वायरल भी हुआ. लेकिन ताजा मामला यह है कि एक्ट्रेस ने अब इस शो को अलविदा कह दिया है. गौरतलब है कि प्रियंका अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको से 2015 से जुड़ी थी. वह इस शो में लीड किरदार एलेक्स पेरिश की भूमिका निभा रही थी.
इसे भी पढ़ें- गोल्डी बहल ने कहा- कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे की हालत स्थिर है
क्वांटिको ने देसी गर्ल को विश्व में अच्छी पहचान दिलाने में मदद की. तीन अगस्त की रात को क्वांटिको के तीसरे सीजन का फिनाले दिखाया गया. और इसी से साथ शो का पर्दा गिर गया. जिसके बाद प्रियंका ने भावुक होकर सोशल साइट पर लिखा कि क्वांटिको का सीजन खत्म हो गया है. और इसके साथ ही मैं एलेक्स पारिश के किरदार को भी गुडबाय कर रही हूं. एलेक्स की भूमिका निभाना मेरे लिए शारीरिक और इमोशनल चैलेंज था. इस शो के जरिये हर हफ्ते आप सभी का प्यार मिला इसके लिए शुक्रिया. प्रियंका ने यह भी कहा कि क्वांटिको की कास्ट और टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, इसके लिए पूरी टीम को धन्यवाद. मैं एक बार फिर वापस आउंगी.
इसे भी पढ़ें- “सिंह मेंशन को टेंशन” देने में पहली बार उछला ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का नामन्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




