
Ranchi: जिला स्तरीय गठित टास्क फोर्स द्वारा अवैध बालू के उठाव, भंडारण और परिवहन के रोकथाम के लिये शनिवार को राज्यव्यापी कार्रवाई में 417 वाहन जब्त किए गए हैं. मुख्य सचिव के निर्देश पर हर जिले में टास्क फोर्स ने छापेमारी कर अवैध परिवहन में शामिल वाहनों को जब्त करने के साथ ही 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पूरे प्रदेश में 116 प्राथमिकियां दर्ज की गईं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. लोग कार्रवाई पर ही सवाल उठा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लोग खानापुर्ति, दिखावा तो कोई ईडी का डर बता रहे है. झारखंड पुलिस के ट्वीटर पर इस खबर को शेयर किया गया, ट्वीटर पर पवन प्रभाकर ने कमेंट में लिखा है. महोदय इन गरीब लोगों पर अपनी तत्परता मत दिखाइए यह लोग आज कमाते हैं तो कल खा पाते हैं. बढ़िया होता अगर आप इससे बड़े बड़े माफिया पर लगाम लगाते, दिखावे का काम ना करें. हमारे गांव में अवैध खदान चलता है जिसके विरोध में पूरा ग्रामीण एकजुट होकर कई बार आवेदन दिया. इसी तरह राघव मिश्र कमेंट में लिखते है. गोड्डा से क्या क्या मिला छापेमारी में ? गोड्डा में रात का हाइवा पास का पता चला या नहीं ? महगामा का बालू सेटिंग का कुछ खुलासा हुआ क्या? गोड्डा का परिणाम मिले तो बताइएगा. अपना धनबाद नामक यूजर ने लिखा है कारवाई होता है सर अलकडीआ ओपी क्षेत्र पारबाद गांव शिव मंदिर के पास खुलेआम अवैध कोयला डिपो चल रहा है रोजाना 40 से 50 ट्रक निकल रहा है ओर ऐसा हो ही नही सकता की पुलिस को इस बात का जानकारी ना हो, राजेश सोनी नामक यूजर की माने तो रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में रोज धड़ल्ले से बालू का व्यापार होता है परन्तु यहां सिर्फ खाना पूर्ति के लिए छापेमारी की जाती है. कुंदन गुप्ता ने लिखा है. राज्य का खनिज को रोज हजारो ट्रक दूसरे राज्य में भेजा जा रहा है, लेकिन एक गरीब आदमी प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला हुआ घर बनाना चाहता है तो उसको बालू नही दिया जाता है.



फेसबूक यूजर ने लिखा ईडी का डर
इसी तरह झारखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर भी इस कार्रवाई की जानकारी दी गई है. इसपर भी कई लोगों के कमेंट्स आये है. रितिक राज नाम का यूजर ने लिखा ED का डर, दीपक गुप्ता नामक यूजर लिखा है. बड़े बड़े बालू माफिया झारखण्ड राज्य के हर जिले में बालू की अवैध तस्करी दिन रात कर रहे हैं और गांव की गरीब जनता को जो किसी तरह बालू बेच कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनको पुलिस बालू केस में ड्राइवर के ऊपर गाड़ी मालिक के ऊपर केस करके फंसा रही और जुर्माना भी वसूल रही है, लेकिन जो बड़े-बड़े बालू माफिया है वह जो एक जिले से दूसरे जिले एक राज्य से दूसरे राज्य बालू की तस्करी कर रहे हैं. उन्हें पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रही है. अजीत कुमार रजक नामक यूजर लिखा है. मुख्यमंत्री विधायक प्रतिनिधि का अवैध साहिबगंज चर्चित खनन पर करवाई क्यों नही ट्रैक्टर से आम गरीबों का बालू जाता है तो अवैध खनन हो रहा है. गरीबों का घर कैसे बनेगा डीजीपी साहब लोगों को तंग मत करवाइये.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: नेचुरल कॉल आने पर नहीं करना होगा इंतजार, हर कदम पर मिलेगा मॉड्यूलर टॉयलेट




