JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Ranchi: नेचुरल कॉल आने पर नहीं करना होगा इंतजार, हर कदम पर मिलेगा मॉड्यूलर टॉयलेट

Ranchi: स्वच्छ भारत अभियान के तहत रांची नगर निगम शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में जुटा है. इसी के तहत शहर में नए मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए जाएंगे. ये मॉड्यूलर टॉयलेट कुछ-कुछ दूरी पर बनाए जाएंगे. जिससे कि शहर के लोगों को नेचुरल कॉल आने पर परेशानी नहीं झेलनी होगी. वहीं इससे गंदगी भी नहीं फैलेगी. 2 करोड़ रुपए की राशि इसके लिए स्वीकृत किए गए है. जिससे 256 मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा. नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में इन मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा. वहीं कम्युनिटी टॉयलेट बनाने की भी नगर निगम की योजना है. बताते चलें कि पहले से शहर में 250 मॉड्यूलर टॉयलेट है.

100 रुपए है ओपन यूरिनेशन फाइन

शहर में गंदगी फैलाने वालों पर लगाम लगाने को लेकर निगम सख्त है. इस बीच कई लोग ओपन यूरिनेशन के लिए जाते है. जबकि जगह-जगह पर मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए गए है. ऐसे लोगों पर 100 रुपए आन स्पॉट फाइन लगाने का प्रावधान है. अब नए मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे टॉयलेट का इस्तेमाल करे. जिससे कि वे फाइन से बच सकते है. इसके अलावा लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे है कि टॉयलेट की सुविधाओं को और बेहतर कैसे किया जा सकता है.

एजेंसी करेगी हर आधे घंटे में सफाई

नगर निगम शहर के टॉयलेट्स को मेंटेन करने के लिए एजेंसी को हायर कर रही है. जिसके तहत एजेंसी के स्टाफ हर आधे घंटे में टॉयलेट की सफाई करेंगे. वहीं पानी व लाइट की भी जांच करेंगे. ऐसे में हर बार टॉयलेट यूज करने वाले लोगों को हाइजेनिक टॉयलेट मिलेगा. इससे इंफेक्शन की संभावना भी खत्म हो जाएगी. वहीं लोगों को टॉयलेट का इस्तेमाल करने को लेकर अवेयर भी किया जाएगा कि वे बिना किसी डर के टॉयलेट का यूज कर सकते है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: ट्रेजरी में नियुक्त 9 डाटा इंट्री ऑपरेटरों की सेवा नियमित की गयी, मिली स्वीकृति

Related Articles

Back to top button