
Newdelhi : खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे. इसी रास्ते पर अब पाकिस्तान है. पीएम मोदी ने लंदन से पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की घुटटी पिलाई थी, उससे पाकिस्तान चिढ़ गया है. यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ को नहीं पची. ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने अब पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किये हैं. अपने एक ट्वीट ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी को अनपढ़ तक बता डाला.
इसे भी पढ़ें:पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी, कहा- खतरे में लोकतंत्र
मोदी बार-बार काल्पनिक सर्जिकल स्ट्राइक का कर रहे हैं दावा
अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, मोदी बार-बार काल्पनिक सर्जिकल स्ट्राइक का दावा कर रहे हैं, जिससे जनता का समर्थन प्राप्त किया जा सके या अपने उन सैन्य कमांडरों को सैर करा सकें जो कि कश्मीर में अपराध और बुरे अत्याचार के लिए भारत में दोषी हैं. ख्वाजा यहीं नहीं रुके. अपने दूसरे ट्वीट नें ख्वाजा ने लिखा, वो अनपढ़ जो कि सर्जिकल स्ट्राइक का मतलब भी नहीं जानता है, तोते की तरह झूठ बोलता है और दुनिया की जनता के सामने खुद को मुर्ख बना रहा है. इस क्रम में अंतिम ट्वीट में लिखा, मोदी को अब विश्व स्तर पर कैसे पहचाना जा रहा है, गुजरात का सामूहिक हत्यारा, पूरे भारत में बलात्कारियों को संरक्षण देना, कश्मीर में प्रायोजित नरसंहार, धार्मिक अल्पसंख्यकों को कुचलना और जलाना और एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करना जो आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में बढ़ावा देती है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




