BiharBihar UpdatesKhas-KhabarLead NewsNationalNEWS

ममता बनर्जी से नीतीश कुमार की हुई मुलाकात, विपक्षी एकता की मुहिम में साथ आयी TMC

Kolkata: भाजपा के खिलाफ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा भी मौजूद थे. नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमसब एक हैं. हम सबको मिलकर भाजपा को हराना है. ममता ने कहा कि हम सब मिलकर लड़ेंगे. बाकी बातें हम लोग आगे तय करेंगे. इस मौके पर हम साथ-साथ आगे बढ़ेंगे. हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है, हम सामूहिक रूप से मिलकर काम करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, निचली अदालत के आदेश पर लगी रोक, 16 मई को होगी अगली सुनवाई

पटना में हो सर्वदलीय बैठक

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है. जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ. अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है. लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं. मैंने पहले भी कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मैं चाहता हूं कि भाजपा जीरो हो जाए. मीडिया के समर्थन और झूठ से वे बड़े हीरो बन गए हैं. कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ हम साथ आएंगे और लड़ेंगे. वहीं पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की अच्छी और पॉजिटिव बातचीत हुई है. नीतीश कुमार ने कहा कि अब पता नहीं, ये (भाजपा) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है, इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं. आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे.

Related Articles

Back to top button