Uncategorized

बेवजह विवाद फैला रहे हैं कांग्रेसी, त्यागपत्र की खबरें गलत: प्रफुल्ल

नई दिल्ली: एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता बेवजह विवाद फैला रहे हैं. उन्होंकने कहा कि एनसीपी यूपीए की सबसे जिम्मेदार सदस्यर है और रहेगी. पटेल ने कहा कि हम गठबंधन में बने हुए हैं और बने रहेंगे.

सोनिया गांधी से मिलने के बाद शरद पवार के आवास पर एनसीपी नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक के बाद प्रफुल्लह पटेल ने मीडिया से कहा कि कुछ मुद्दे हैं जिसके विषय में पहले भी चर्चा होते रही है. उन्हों ने कहा कि त्या गपत्र की खबरें गलत है. यह सब मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहें हैं.

पटेल ने कहा कि राष्ट्रमपति चुनाव प्रक्रिया के कारण एनसीपी अपनी बात को पीएम के सामने नहीं रख रही थी. गुरुवार शाम के बाद पार्टी ने अपनी बात गठबंधन प्रमुख के सामने रखी है. इस क्रम में शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात भी की. उन्होंबने बताया कि शरद पवार पहले भी पीएम के सामने अपनी बात रख चुके हैं.

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता मीडिया में गलत खबर दे रहे हैं. इस्तीसफे और पार्टी की नाराजगी की खबरों को दरकिनार करते हुए प्रफुल्लन पटेल ने कहा कि यह महज अफवाह है. पार्टी की कुछ मुद्दों पर नाराजगी है जिस पर बात चल रही है. पटेल ने कहा कि सोमवार को फिर एनसीपी की बैठक होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button