ChaibasaJharkhandNEWS

Chaibasa: ईद-उल-फितर पर अमन चैन की दुआ, एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान नमाजियों ने देश के अमन चैन के साथ भाईचारे की दुआ मांगी. पोड़ाहाट अनुमंडल में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. शनिवार की सुबह से ही मुस्लिम मुहल्लों में चहल-पहल रही. सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियोंं की काफी भीड़ रही. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. चक्रधरपुर में विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी. चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा , मनोहरपुर में नमाज अदा की गई.

एक दूसरे की गले मिल कर दी ईद की बधाइयां

नमाज के बाद मस्जिद से निकलकर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. मुस्लिम बहुल इलाकों में खुशी का माहौल है. ईद को लेकर कई जगह दावतों का दौर शुरू हो गया . खाश कर चक्रधरपुर के 10 नंबर वार्ड में शुक्रवार की रात से ही ईद की रौनक है.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही चौकस

ईद की नमाज को लेकर पुलिस कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए है. एहतियात के तौर पर मस्जिदों की ओर आने वाले सभी रास्तों के अलावा संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस के जवान तैनात है. नमाज के दौरान शहर में कुछ देर के लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. पोटका और चेकनाका के समीप बड़े वाहन रोक दिए गया था.

Related Articles

Back to top button