
Giridih: मंगलवार को विधानसभा की सदाचार समिति ने परिसदन भवन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में सभापति के साथ कई सदस्य विधायकों को भी शामिल होना था लेकिन भीषण गर्मी के कारण कांग्रेस और झामुमो के दो विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय, समीर मोंहती और जीग्गा सुसारन होरो बैठक में शाामिल नहीं हो पाए. लिहाजा जमुआ विधायक सह सभापति केदार हाजरा ने अकेले ही अधिकारियों संग बैठक की. बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी शशिभूषण मेहरा व कई अन्य अधिकारी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के डुमरी में तेज सवार बाईक की चपेट में आने एक महिला की मौत, एक अन्य घायल
बैठक में चर्चा के दौरान सभापति हाजरा ने कहा कि पूरे जिले में अनुकंपा आधारित पांच नौकरियां लंबित है जबकि कुछ लोगों को पूर्व में ही नौकरी दी जा चुकी है ऐसे में अलग-अलग विभाग में लंबित इन पांच आवेदनों को तत्काल निष्पादित किया जाए. सभापति ने डीसी को जल्द अनुकंपा पर नौकरी देने का सुझाव दिया. सभापति केदार हाजरा ने अलग-अलग विभाग में पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन का भी अधिकारियों को निर्देश दिया. इन विभागों में स्वास्थ्य विभाग में लंबित तीन मामलों को भी जल्द सुलझाने का निर्देश दिया गया.




