
Giridih: जिले के डुमरी-गिरिडीह मेन रोड स्थित पीपराडीह गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाईक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई. जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन और डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में बच्चों के मानसिक विकास की दिशा में सलूजा गोल्ड एजुकेशनल ट्रस्ट की पहल, पचंबा में प्री प्राईमरी स्कूल मिलीमीटर का हुआ उदघाटन
मिली जानकारी के अनुसार पीपराडीह गांव की महिला खेमिया देवी और पूरनी देवी दोनों सुबह महुआ चुनने जा रही थी. इसी दौरान डुमरी के असुरबांध कमल रविदास का बेटा रंजीत तेज गति से अपनी बाईक से जा रहा था, जब उसने अपनी चपेट में इन दोनों महिलाओं को ले लिया. घायल खेमिया देवी की इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जबकि पूरनी देवी का इलाज धनबाद में चल रहा है. जख्मी पूरनी देवी के बेटे ने बाईक सवार रंजीत के खिलाफ डुमरी थाना में आवेदन दिया है और इसी आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.




