JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

Ranchi : गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक पोस्ट से किये जाने के मामले में शनिवार को प्रदेश भाजपा की टीम चुनाव आयोग पहुंची. विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव एवं न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा ने सीइओ को एक ज्ञापन देते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके जरिए कहा कि पिछले दिनों 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हुई. इसके बाद एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें अमित शाह द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने की बात कही जा रही. यह प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा. 28 अप्रैल को झारखंड कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इसे जारी किया गया है. यह राजनीतिक विद्वेष की भावना से किया गया है. देश में अशांति फैलाने की भी साजिश है. भाजपा ने इस मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य के खिलाफ इस मामले में उचित कार्रवाई करने की भी अपील आयोग से की है.

इसे भी पढ़ें – विजय संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश किया: गीता कोड़ा

Related Articles

Back to top button