
Helsinki : फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई. हेलसिंकी के प्रेजिडेंशियल पैलेस में हुई मुलाकात के क्रम में ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फीफा विश्व कप के सफल आयोजन पर बधाई दी. बता दें कि विश़्व के सिरमौर इन दो नेताओं की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है. पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं. पुतिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि हमारे पास बात करने के लिए कई अच्छी चीजें हैं. हम व्यापार से सैन्य तक, मिसाइलों से परमाणु से चीन तक हर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. हम चीन, और अपने पारस्परिक मित्र, राष्ट्रपति शी के बारे में भी कुछ बात करेंगे. पिछले कुछ सालों में हमारे रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे. मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते अब असाधारण होने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें : राहुल ने मोदी को पत्र लिखा, मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करायें
ईरान, सीरिया, यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की संभावना
इस मुलाकात के दौरान दोनों राष्ट्रपति के बीच ईरान, सीरिया अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत हो सकती है. दोनों नेताओं की यह पहली औपचारिक वार्ता है. दोनों नेताओं के बीच कुछ समानताएं हैं. जैसे दोनों अपने देश को एक बार फिर से महान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों के ही काम करने का तरीका लगभग तानाशाह जैसा है. इसके अलावा युवावस्था में दोनों हिंसक प्रवृत्तियों में शामिल रहे हैं.
बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने सिंगापुर में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से ऐतिहासिक मुलाकात की थी. बता दें कि फिनलैंड नाटो का हिस्सा नहीं है. साल 1995 में फिनलैंड यूरोपिय संघ में शामिल तो हुआ था लेकिन सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बना. इसी वजह से दोनों देशों के लिए हेलसिंकी एक निष्पक्ष स्थल है. विमान के जरिए मॉस्को से इसकी दूरी केवल दो घंटे की है. ऐसे में फीफा के फाइनल के बाद पुतिन के लिए यहां पहुंचना आसान था.
इसे भी पढ़ें ; मुुस्लिम पार्टी विवाद : उर्दू अखबार अपनी रिपोर्ट पर कायम, जावड़ेकर ने कांग्रेस को पाखंडी बताया
सीरिया के मुद्दे पर दोनों देशों में आम सहमति बन सकती है
ट्रंप के सामने अमेरिकी चुनाव के दौरान हुए रूस के हस्तक्षेप मामले को पुतिन के सामने उठाने का दबाव है. 2014 में क्राइमिया पर रूस के कब्जे के बाद से अमेरिकी और अन्य देशों ने मॉस्को पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिये थे. ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह क्राइमिया को रूसी क्षेत्र के तौर पर मान्यता दे सकते हैं. एक तरफ जहां रूस लगातार सीरिया के राष्ट्रपति का समर्थन कर रहा है. वहीं ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद वहां हवाई हमलों का आदेश दे दिया था. माना जा रहा है कि सीरिया के मुद्दे पर दोनों देशों में आम सहमति बन सकती है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




