
Deoghar: रविवार से बाबानगरी देवघर से इंडिगो का सेवा विमान शुरू हो गया. 72 सीटों वाला विमान दिन में 11:15 बजे उड़ान भरा और पटना में दोपहर 12:15 बजे लैंड किया. पटना से वापसी के क्रम में यह विमान संख्या 6ई 7945 बनकर 12:35 बजे देवघर के लिए उड़ान भरेगा. यह बाबा बैद्यनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर है. अब वे हवाई जहाज से बाबा के दर्शन के लिए जा कर जल्दी लौट सकते हैं.
देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढिंगरा ने कहा यह यह बाबा नगरी के लिए की बात है कि यहां से पटना के लिए विमान सेवा शुरू हुई. सोमवार से झारखंड की राजधानी रांची के लिए इंडिगो की विमान सेवा की शुरुआत होगी. देवघर एयरपोर्ट पूर्व से देश की राजधानी दिल्ली और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से जुड़ा हुआ है. शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों के लिए विमान सेवा शुरू होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों का नया शेड्यूल 26 मार्च से प्रभावी हो जाएगा. नये ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में देवघर-पटना-देवघर सेक्टर में नई विमान सेवा शुरू की गई है.
बता दें कि जारी शेड्यूल के मुताबिक देवघर से इंडिगो का 72 सीटों वाला विमान दिन में 11:15 बजे उड़ान भरेगा और पटना में दोपहर 12:15 बजे लैंड करेगा. पटना से वापसी के क्रम में यह विमान संख्या 6ई 7945 बनकर 12:35 बजे उड़ान भरेगा और 1:35 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा. इस विमान का आरंभिक किराया 2960 रुपये रखा गया है. इस रूट पर सेवा हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी. आज 26 मार्च से इस रूट पर विमानों की आवाजाही शुरू हो गई. बाबा भक्तों के दर्शन करने के लिये जाने वाले यात्रियों को इस विमान के शुरू होने से काफी सुविधा होगी.




