
Ranchi: रांची मुरी मार्ग में गोंदली पोखर बेरवाड़ी के समीप सोमवार की सुबह 11:00 बजे के करीब दो बाइक के बीच हुई टक्कर में अनगड़ा थाना के एएसआई मोहम्मद मुख्तार सहित तीन युवक घायल हो गए. अन्य घायलों में अनगड़ा थाना का चौकीदार सुरेंद्र मुंडा व सिल्ली थाना क्षेत्र के बंसिया धना मुंजी निवासी तुलसी प्रजापति शामिल है. बताया जा रहा कि मोहम्मद मुख्तार अपनी बाइक में सवार होकर गोंदली पोखर से रांची की ओर जा रहे थे. इसी बीच बेडवारी मोड़ के समीप तूरूप से गोंदली पोखर की ओर आ रहे हैं बाइक सवार तुलसी प्रजापति के साथ सीधी टक्कर हो गई. गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मुख्तार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: रांची: सदर अस्पताल के लेबर रूम में नर्स से हाथापाई, ओपीडी ठप




