JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची: सदर अस्पताल के लेबर रूम में नर्स से हाथापाई, ओपीडी ठप

Ranchi: सदर हॉस्पिटल के लेबर रूम में सोमवार को इंचार्ज नर्स टेरेसा और दीप्ती के साथ एक महिला ने हाथापाई कर दी. इसके बाद नर्सों ने हड़ताल कर दी. वहीं ओपीडी को भी ठप करा दिया गया. जिससे कि इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं कई मरीज तो बिना इलाज कराए ही लौट गए. नर्सों का कहना था कि जबतक आरोपी पर कार्रवाई नहीं की जाती है वे लोग काम पर नहीं लौटेगी. वहीं मामले की सूचना लोअर बाजार थाना को दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें: सहायक अध्यापकों के लिये होने वाली आकलन परीक्षाः आवेदन के लिये जानें कब है LAST DATE

Related Articles

Back to top button