
Giridih: छात्र विशाल सिंह हत्याकांड मामले में गिरिडीह पुलिस की खामोशी अब लोगो को सुई चुभो रही है. जबकि हत्याकांड को सात दिन बीतने को है. लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंची है या नही. ये भी स्पष्ट नही है. एसआईटी में शामिल अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है. बीते दिन के साथ परिजनों और राजनीति दल का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को बुद्धिजीवी नागरिक मंच ने शहर के टावर चौक पर धरना देकर गिरिडीह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. और नारेबाजी भी की. धरना में भाजपा नेता सुरेश साहू, नुनुलाल मरांडी, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, जदयू नेता तिरभुवन दयाल, माले नेता राजेश सिन्हा, प्रीति भास्कर, भूमिहार ब्राह्मण समाज में गौरी शंकर राय समेत कई लोग शामिल हुए. इस दौरान धरना में शामिल राजनीति दल के नेताओ के साथ भूमिहार समाज के लोग गिरिडीह पुलिस पर जमकर निशाना साधा, और कहा की पुलिस सिर्फ अवैध वसूली में शामिल है. जमीन माफिया, कोयला तस्करो, और बालू के साथ पत्थर माफियाओं से पुलिस सिर्फ वसूली में लगी हुई है. ऐसे में विशाल सिंह हत्याकांड का खुलासा कैसे करेगी.
इसे भी पढ़ें: रांची-मुरी मार्ग में दो बाइक की टक्कर में अनगड़ा थाना के एएसआई सहित तीन घायल




