JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : खतियानी जोहार यात्रा को लेकर झामुमो ने की बैठक

Jamshedpur : जमशेदपुर मे झामुमो जिला समिति के द्वारा सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएशन मे एक बैठक का आयोजन किया गया जहाँ आगामी 31 जनवरी को बिस्टुपुर मे होने वाले खतियानी जोहार यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई. राज्य भर मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अगुवाई मे यह यात्रा चल रही हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले मे इसका आयोजन 31 जनवरी को होगा और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसमे शामिल होंगे. इसके तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस जोहार यात्रा मे ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर इसे सफल कैसे बनाये इस सम्बन्ध मे सभी ने यहाँ विचार विमर्श किया.

Related Articles

Back to top button