GumlaJharkhandRanchi

छत्तीसगढ़ सीमा से सटे चंदावल गांव पहुंचे एसपी, बन गए डॉक्टर, आला लगाकर की जांच

Ranchi:  झारखंड के गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित नक्सल प्रभावित चंदावल पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाई. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने की जांच की गई. गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब सामुदायिक पुलिसिंग के तहत डुमरी थाना क्षेत्र के सबसे सुदूरवर्ती क्षेत्र लातेहार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सीमा क्षेत्र पर स्थित चंदावल गांव पहुंचे. इस दौरान एसपी ने भी ग्रामीणों के बीच आला लगकर इलाज कर परामर्श पर्ची व दवाई दिया. एसपी को वर्दी में इलाज करते देख ग्रामीण व उपस्थित अधिकारी अचंभित हो गये. उन्होने कोरबा एवं असुर जनजातियों के के लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों के बारे में जानने का प्रयास किया और पुलिसिंग स्तर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. साथ ही साड़ी, धोती, कंबल, बच्चों के लिए स्कूल बैग, फुटबॉल खेलने वाले नवयुवकों के लिए फुटबॉल किट आदि का वितरण किया गया. आस पास से आए सभी ग्रामीणों को भोजन भी कराया गया. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ही डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया था. इस दौरान गुमला एसपी ने भी लोगों का इलाज किया. एसपी को वर्दी में इलाज करते देख ग्रामीण व उपस्थित अधिकारी अचंभित हो गए. एसपी ने बताया कि वो पहले चिकित्सक के रूप में मुजफ्फरनगर में लोगों की सेवा कर चुके हैं.

कार्यक्रम में डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार, चैनपुर इंस्पेक्टर बैजु उरांव, डीएसपी अभियान मनीष कुमार, सीआरपीएफ के एसिस्टेंट कमांडेंट बेंजामिन सुंडी के अतिरिक्त सर्जेंट मेजर प्रणव कुमार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: IND VS NZ: रांची में होने वाले T-20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू, जानें टिकट की शर्तों को

Related Articles

Back to top button