Crime NewsNationalNEWSTOP SLIDER

Big News: अमेरिका में नहीं थम रहा मास शूटिंग का सिलसिला, अब ओकलाहोमा में 4 लोगों की हत्या, शूटर भी मारा गया

US Shooting : अमेरिका में मास शूटिंग का सिलसिला नहीं थम रहा है. टेक्सास में कत्लेआम के बाद अब ओकलाहोमा में भी कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है. टुल्सा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल कैंपस के नजदीक गोलीबारी में हमलावर ने चार लोगों की हत्या की है. गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ गंभीर बताए जा रहे हैं.  यहां एक शख्स बंदूक लेकर मेडिकल ऑफिस की बिल्डिंग में घुसा और उसने फायरिंग कर दी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया.

हमलावर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस की ओर से कहा गया है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमला क्यों हुआ और हमलावर कैसे मारा गया. हमले के बाद पुलिस ने इमारत के हर कमरे की तलाशी ली, ताकि किसी संभव खतरे को टाला जा सके. इस हमले के बाद सेंट फ्रांसिस हेल्थ सिस्टम ने नताली मेडिकल बिल्डिंग परिसर को बंद कर दिया.

8 दिन पहले हुई थी बड़ी घटना

अमेरिका में फायरिंग की घटना ने एक बार फिर सबको चौंका दिया. इससे पहले टेक्सास के उवाल्डे में एक स्कूल में 18 साल के लड़के ने फायरिंग कर दी थी. हमलावर ने एक एक कमरे में जाकर स्टूडेंट्स पर गोलियां बरसाई थीं. इस हादसे में 19 स्टूडेंट्स समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें 2 शिक्षक भी शामिल थे. इससे पहले मई में ही बफेलो के सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना हुई थी. यहां एक श्वेत व्यक्ति ने फायरिंग कर दी थी. इसमें 10 अश्वेतों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें:  रांची रेलवे स्टेशन के दूसरे गेट के लिए जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ, 23 प्लॉट की ली जायेगी जमीन

Related Articles

Back to top button