JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : 75 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सम्मेलन का आयोजन

Jamshedpur : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से छात्र संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉक्टर अदिति सिन्हा मौजूद रही. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की गई है उस नई शिक्षा नीति को किस तरह से विश्वविद्यालय ,विद्यालयों में लागू हो पूरी एकता और आपस मे सामंजस्य के साथ किस तरह से समाज के हर मुद्दे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उठाए इन सारे मुद्दे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक जिले में छात्र संगम का आयोजन किया गया. इस कड़ी में पूर्वी सिंभूम जिले में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ अदिति सिन्हा समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.

Related Articles

Back to top button