
Garhwa : गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में प्रोजेक्ट स्वास्थ्य शूचिता का बड़ा फर्क आया है. 11 जुलाई 2022 से शुरू किये गये इस अभियान के कारण अब अस्पतालों में डिलीवरी में 54 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. आज समाहरणालय में डीसी रमेश घोलप ने इस स्पेशल अभियान की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देते हुए बताया कि अभियान आरम्भ होने के पूर्व वर्ष 2022 में माह अप्रैल, मई, जून में संस्थागत प्रसव की संख्या क्रमशः 2071, 2168, 2306 थी. अभियान शुरू होने के पश्चात बढ़कर माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसंबर में क्रमशः 2821, 3452, 3487, 3494, 3486 तथा 3508 हो गई. इस दौरान डीडीसी राजेश कुमार राय, सदर उपाधीक्षक अवधेश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पाण्डेय और अन्य भी उपस्थित थे.
इन कदमों से भी मिला लाभ
रमेश घोलप ने बताया कि प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का लाभ देना एवं सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 11 जुलाई 2022 को “प्रोजेक्ट स्वास्थय शुचिता” की शुरुवात गढ़वा जिले में की गई. साथ ही गढ़वा में प्रसव के मामले में निजी अस्पतालों में चल रहे अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगायी गयी. बिना चिकित्सक के प्रसव/ऑपरेशन कराना, सरकारी अस्पतालों से नेक्सस के माध्यम से मरीजों को पैसे के लालच में निजी अस्पतालों में ले जाना, माता मृत्यु/शिशु मृत्यु की जानकारी छुपाना, गलत सहमति पत्र लगाकर अस्पतालों का निबंधन एवं संचालन करना आदि जैसे कार्यों पर रोक लगाकर क़ानूनी कार्रवाई की गयी. सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कर गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क एवं सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराना, मरीजों का आउट ऑफ पॉकेट एक्सपेनडिचर कम करना, सरकारी अस्पतालों में रोस्टर सुधार कर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना जैसे कदमों का भी लाभ हुआ.
इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन सरकार के लूट,झूठ और भ्रष्टाचार भरे तीन साल के कार्यकाल में वर्षों पीछे गया झारखंड: सीपी सिंह



