
Ranchi : रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय (बिरसा कृषि यूनिवर्सिटी, कांके) के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग द्वारा 5-7 जनवरी तक ‘सैंपलिंग पैकेज फॉर सोशल साइंसेज के प्रयोग द्वारा बेसिक डेटा एनालिसिस’ विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षक और पीजी एवं पीएचडी शोधार्थी भाग लेंगे. प्रशिक्षण समन्वयक डॉ नन्दनी कुमारी एवं डॉ अबसार अहमद ने बताया कि बेसिक स्टैटिसटिकल टूल्स से सम्बंधित यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को शोध समस्याओं के तार्किक और वैज्ञानिक समाधान के लिए समर्थ बनायेगा. स्टैटिसटिकल तकनीकों का व्यावहारिक प्रयोग तथा परिणामों का इंटरप्रिटेशन एवं विश्लेषण करना भी सिखाया जाएगा. बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह 5 जनवरी को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे. पूर्व शोध निदेशक डॉ डीके सिंह द्रोण विशिष्ट अतिथि होंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना (नाहेप) के सहयोग से किया जा रहा है. प्रशिक्षक के रूप में केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी), रांची कृषि महाविद्यालय और रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे.



