
Ranchi : झारखंड में कृषि गणना 2021-22 के मॉनिटरिंग के लिए राज्यस्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में कृषि गणना की जा रही है. सचिव सह राज्य कृषि गणना आयुक्त राजस्व,निबंध न एवं भूमि सुधार विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में विशेष सचिव गृह विभाग, निदेशक,भू-अर्जन, निदेशक,कृषि, निबंधक सहयोग समितियां झारखंड, निदेशक पंचायती राज, निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी ,निदेशक, झारखंड स्पेश एप्लिेकशन सेंटर,संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन विभाग को सदस्य बनाया गया है. समिति गठन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – नये साल में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, युवा चेहरे पर हो रहा विचार, आधी आबादी को मिलेगा गिफ्ट



