
Ranchi/Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में मवेशी को काटने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. विशेष धर्म के समुदाय के लोगों ने मवेशी को काटकर घर में रखे हुए थे. जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति के नाम मनौवर अंसारी, अजमेर अंसारी, सजमेर अंसारी, मनौवर अंसारी के दामाद बिसुनपुरा थाना क्षेत्र के पटिहारी निवासी मुख्तार अंसारी तथा नसरुद्दीन अंसारी है. यह मामला गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी पंचायत के डेरवा टोला में घटी है. शनिवार की रात्रि में विशेष समुदाय के लोगों की इस घटना से नाराज समाज के लोगो ने रविवार की सुबह खरौंधी बाजार को बंद कराते हुए थाना का घेराव किया.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : भाई की हत्या करने के लिए लेकर घूम रहा था लोडेड देसी पिस्टल, पुलिस ने धर दबोचा

घेराव कर रहे लोगो ने अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. सूचना पर श्रीवंशीधर नगर के डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह खरौंधी थाना पहुंचे थे. थाना घेराव कर रहे ग्रामीणों को डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने समझाते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. डीएसपी के निर्देश पर खरौंधी पुलिस ने गौकशी में समलित मनौवर अंसारी के घर से दो महिला को भी गिरफ्तार किया है. खरौंधी थाना के समुख भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोनो महिला को केतार थाना ले गए.




