Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : भाई की हत्या करने के लिए लेकर घूम रहा था लोडेड देसी पिस्टल, पुलिस ने धर दबोचा

Jamshedpur : अपने ही सगे भाई की हत्या करने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहे व्यक्ति को परसुडीह पुलिस ने धर दबोचा. परसुडीह पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की एक व्यक्ति दयाल सिटी के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. उसके पास पिस्टल है. सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 निवासी रौशन कुमार झा को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके कमर से एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल जिसकी मैगजीन में 10 जिंदा गोली पाया गया. उसे पकड़कर पुलिस थाने ले गई जहां पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि संपत्ति को लेकर उसके भाई से उसका विवाद चल रहा है जिस कारण वह भाई की हत्या करना चाहता है इसलिए वह पिस्टल लेकर घूम रहा है. रौशन सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना और बागबेड़ा थाना से पूर्व में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button