DhanbadJharkhandNEWS

धनबाद: अवैध कोयला डिपो में छापेमारी, 150 टन कोयला जब्त, मची खलबली

Katras (Dhanbad) : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड बस्ती के समीप संचालित अवैध कोयला डिपो में बुधवार की देर-रात पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 150 टन कोयला जब्त किया है. मौके से कोयला लदा एक ट्रक भी जब्त किया है. जिस पर जेएच 10 ऐएस 49950 नंबर अंकित है. अवैध कोयला डिपू मे छापेमारी के भनक लगते ही कोयला कारोबारी के गुर्गे, ट्रक का चालक व उपचालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

पुलिस कि इस कारवाई से अवैध कोयला कारोबारी के खलबली मच गयी है. तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड बस्ती के समीप संचालित यह अवैध कोयला डिपो “टूडू” एवं “सिंह” सिंडिकेट का बताया जा रहा है. जब्त अवैध कोयला को बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में ट्रक मालिक एवं अज्ञात अवैध कोयला कारोबारीयो के खिलाफ मामला दर्ज किया और जब्त ट्रक थाना ले आई है.

क्या कहते है थानेदार

तेतुलमारी थानेदार आशिष यादव का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर टिलाटांड बस्ती से 150 टन कोयला एवं ट्रक जब्त किया गया. मामले में चालक, ट्रक मालिक एवं अज्ञात कोयला कारोबारी पर कांड अंकित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: चुटिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

 

Related Articles

Back to top button