
Ranchi: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वावधान में तथा अन्य समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से गौशाला प्रांगण सुकूरहुटू, कांके में नर- सेवा ही नारायण- सेवा के तहत सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन किया गया. सामूहिक विवाह में 51 जोड़े सात जन्मों के रिश्ते में बंधे. सामूहिक विवाह में 26 जोड़ों की शादी समाजसेवी मुरारी अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल तथा पुत्री नेहा अग्रवाल एवं दामाद प्रवीण अग्रवाल के विवाह वर्षगांठ के अवसर पर तथा 25 जोड़ों की शादी राजीव केडिया मुन्ना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर उपहार स्वरूप भेंट के तौर पर हुई. झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सभी 51 नवविवाहित जोड़ों का विवाह पूरे रस्मो रिवाज, बारात, वरमाला, फेरों एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ. सभी जोड़ों को गृहस्थी की सामग्री दी गयी. सामानों के साथ- साथ विवाह का प्रमाण पत्र भी दिया गया. समारोह में आए सभी अतिथियों ने सभी 51 जोड़ों नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें: राजधानी में जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी ज्योति शर्मा ने बांटे कंबल
वात्सल्य उत्सव में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति व 200 दिव्यांग जनों एवं विशेष प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया. दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर्स, एल्बो, छड़ी, वैशाखी, वाकर, आदि का वितरण किया गया. सभी दिव्यांग उपकरण पाकर खुशी से लबरेज दिखे. आयोजकों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में वृद्धाश्रम से आए सभी वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया. वात्सल्य उत्सव में पधारे 40 किन्नर समुदायों को भी आदर- सत्कार करते हुए सम्मानित किया गया. उत्सव में छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग नृत्य- संगीत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह गौ- सेवा के साथ किया गया था. प्रोग्राम की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि समारोह में विहिप सेवा विभाग के प्रांतीय प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी जगरनाथ शाही, कैलाश केसरी, मुरारी अग्रवाल, मधुसूदन बुधिया, राजीव केडिया, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, प्रदीप राजगढ़िया, ओपी अग्रवाल, मुकेश काबरा, भानु प्रकाश जालान, बसंत कुमार मित्तल, रवि शंकर शर्मा, संजय सर्राफ, नीरज भट्ट,फतेह चंद्र जैन, उम्मेद मल जैन, भगवती भुवालका, वीरेंद्र साहू, शत्रुघ्न गुप्ता, सोहन दारूका, अरविंद सोमानी, विकास अग्रवाल, वासुदेव भाला, रोहित शारदा, अनु पोद्दार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.




